Home   »   UP Board Result 2026

UP Board Result 2026 जारी: यहाँ देखें तिथि, डायरेक्ट लिंक और री-इवैल्युएशन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। अब छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि UP Board Result 2026 जारी कर दिया गया है।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। लंबे समय से छात्र और अभिभावक जिस सवाल का इंतजार कर रहे थे—UP Board Result 2026 कब आएगा, उसका जवाब अब मिल चुका है।
हर साल की तरह इस बार भी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद ही रिजल्ट घोषित किया गया है। इस लेख में हम आपको रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक, मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया, री-इवैल्युएशन (पुनर्मूल्यांकन) से जुड़ी जानकारी, पिछले वर्षों के आंकड़े और जरूरी अपडेट्स विस्तार से बताएंगे, ताकि आपको पूरी जानकारी एक ही जगह मिल सके।

UP Board ka Result Kab Aayega: जारी होने की तिथि एवं री-इवैल्युएशन प्रक्रिया जानें_3.1

UP Board Result 2026 जारी : महत्वपूर्ण पॉइंट्स

UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि UP Board Result 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। UP Board Exam 2026 का आयोजन 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक ऑफलाइन मोड में किया गया था, जिसमें Class 10 (High School) और Class 12 (Intermediate) के छात्र शामिल हुए थे।

परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थीं—सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक, हर पेपर की अवधि 3 घंटे 15 मिनट रही। अब छात्र अपना UP Board 10th Result 2026 और UP Board 12th Result 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इस सेक्शन में हम आपको रिजल्ट से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदु और जरूरी जानकारी दे रहे हैं:

विवरण (Details) जानकारी (Information)
बोर्ड का नाम UP Board (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद)
परीक्षा का नाम UP Board 10th Exam 2026, UP Board 12th Exam 2026
परीक्षा सत्र UP Board Exam 2026
परीक्षा प्रारंभ तिथि 18 फरवरी 2026
परीक्षा समाप्ति तिथि 12 मार्च 2026
रिजल्ट स्थिति जारी (Out Now)
परीक्षा मोड Offline (Pen and Paper Based)
कक्षाएं Class 10 (High School), Class 12 (Intermediate)
परीक्षा शिफ्ट Two Shifts (दो पालियां)
पहली शिफ्ट समय 8:30 AM – 11:45 AM
दूसरी शिफ्ट समय 2:00 PM – 5:15 PM
परीक्षा अवधि 3 घंटे 15 मिनट
आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले वेबसाइट results.upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
  • ‘High School (10th) Result 2026’ या ‘Intermediate (12th) Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • Submit बटन पर क्लिक करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका:

  • कक्षा 10 के लिए: UP10 लिखकर 56263 पर भेजें
  • कक्षा 12 के लिए: UP12 लिखकर 56263 पर भेजें

UP Board 10th/12th Result 2026 Re-evaluation Process

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह Re-evaluation / Scrutiny के लिए आवेदन कर सकता है।

ऐसे करें आवेदन:

  • आधिकारिक वेबसाइट से स्क्रूटनी फॉर्म डाउनलोड करें
  • फॉर्म भरकर प्रति विषय निर्धारित शुल्क जमा करें
  • भरा हुआ फॉर्म संबंधित रीजनल ऑफिस में जमा करें
  • यह प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के भीतर पूरी करनी होती है

जरूरी बातें:

  • फीस: लगभग ₹500 प्रति विषय (संभावित)
  • अंक बढ़ या घट सकते हैं
  • री-इवैल्युएशन के बाद मिले अंक अंतिम माने जाएंगे
  • रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा

अब जब UP Board Result 2026 जारी हो चुका है, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना रिजल्ट चेक करें, मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य की तैयारी (कॉलेज एडमिशन आदि) समय पर शुरू करें।

FAQs

UP Board ka result kab aaega 2026?

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 अप्रैल महीने के मध्य या अंत तक जारी हो सकता है।

UP Board 10th और 12th Result 2026 कहां चेक करें?

छात्र अपना रिजल्ट upresults.nic.in, upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

UP Board Result 2026 चेक करने के लिए क्या चाहिए?

रिजल्ट देखने के लिए छात्र को अपना 10 अंकों का रोल नंबर और कभी-कभी स्कूल कोड दर्ज करना होता है।

क्या UP Board Result 2026 SMS से भी चेक कर सकते हैं?

हां, कक्षा 10 के लिए UP10 और कक्षा 12 के लिए UP12 लिखकर 56263 पर भेजकर रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है।

UP Board Result 2026 में कम नंबर आने पर क्या करें?

यदि छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के भीतर Re-evaluation / Scrutiny के लिए आवेदन कर सकते हैं।

About the Author

Faham is a SEO content writer experienced in creating exam updates, admission guides, syllabus breakdowns, and preparation-focused educational blogs. Got a question? Connect at faham.eraj@adda247.com